खो नदी में रात के अंधेरे में अवैध खनन का खुलासा, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

0
1000109717.jpg
Spread the love

1000109717.jpg

खो नदी में रात के अंधेरे में अवैध खनन का खुलासा, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

धामपुर। थाना क्षेत्र में खो नदी (खो बैराज) से रात्रि के समय अवैध रूप से रेत खनन और भराव किए जाने का मामला सामने आया है। देर रात शुगर मिल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से नदी से रेत निकालकर भरान किए जाने की गतिविधि कैमरे में कैद होने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।
सूत्रों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ ट्रैक्टर चालकों ने एक बड़े ठेकेदार का हवाला दिया है। इस कार्य में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि खो बैराज क्षेत्र से रेत खनन की कोई वैध अनुमति नहीं है, साथ ही रात्रि के समय खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद खुलेआम इस तरह की गतिविधि चलना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में प्रशासन की निष्क्रियता या संभावित मिलीभगत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध खनन से जहां सरकार को राजस्व का नुकसान होगा, वहीं पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचेगी।
फिलहाल प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed