ट्यूबवेल मोटर चोरी की घटनाओं पर भाकियू अराजनैतिक में रोष, ज्ञापन सौंपा

0
1000094092.jpg
Spread the love

1000094092.jpg

ट्यूबवेल मोटर चोरी की घटनाओं पर भाकियू अराजनैतिक में रोष, ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में थाना क्षेत्र में ट्यूबवेलों से मोटर चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर किसानों ने गहरा रोष व्यक्त किया। इस संबंध में एक ज्ञापन थाना अध्यक्ष, कोतवाली देहात को सौंपा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश काकरान ने बताया कि ग्राम सिकंदरपुर उर्फ सभाचुंदपुर केशो में सात ट्यूबवेलों से मोटर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने मांग की कि इन घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाए तथा किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए। इसके अलावा ग्राम जगन्नाथपुर निवासी बिजेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर भी चोरी की घटना सामने आई है।
उन्होंने आगे बताया कि ग्राम सिकंदरपुर में लगभग एक माह पूर्व टंकी पर चोरी हुई थी। चोरी हुए हाई सिक्योरिटी कैमरे के आईएमईआई नंबर को ट्रैक कर घटना का खुलासा करने की मांग भी उठाई गई। वहीं ग्राम शेरनगर नरैनी में सगीर अहमद के करीब 90 यूकेलिप्टिस के पेड़ अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़े जाने का मामला भी बैठक में उठाया गया, जिस पर कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक में ब्लॉक कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गोशाला की गोचर भूमि पर अवैध कब्जे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने सभी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। साथ ही बैंकों में खाताधारकों को भुगतान न मिलने की समस्या के समाधान की भी मांग रखी गई।
अंत में थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात को ज्ञापन सौंपकर चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की गई। बैठक में धर्मपाल सिंह, मुकुल त्यागी, विजेंद्र सिंह, समर पाल सिंह, अनुज तोमर, संदीप त्यागी, निपेंद्र ठाकरान, बाबूराम सिंह, कर्मेंद्र तोमर, सगीर अहमद सहित कई किसान मौजूद रहे।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed