रमनगला नगला अलिया मैं द्वार गेट को भगवा रंग से पोता लोगों में आक्रोश, पुलिस और एएसपी ने सभांला मोर्चा, बनी रही शांति व्यवस्था -मौके पर पंहुचे रालोद जिला महासचिव बंटी भईया ने दोनों पक्षों से की वार्तालाप, पहले की तरह हुई गेट की पुताई

हाथरस। मेडू रोड स्थित रमनगला को जाने वाले गेट को रात्रि में कुछ असमाजिक तत्वों ने भगवा रंग से पोत दिया । रात्रि में ही यह खबर बड़ी चिंगारी के साथ फेली और सुबह लोगों की भारी भीड़ गेट पर इकट्ठा हो गई प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। रात्रि में गेट को पोतने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का ज्याजा लिया। सूचना पाकर राष्ट्रीय लोकदल के जिले के महासचिव बंटी भईया मौके पर पहुंच गए। और आकोर्षित दलित समाज के युवाओं गुस्साए लोगों को समझाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की महापुरुषों की कोई जाति धर्म नहीं होता महापुरुष हर जाति धर्म के होते हैं हमको हर जाति धर्म के महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए दोनों पक्षों से सकारात्मक वार्ता होने के बाद पुलिस प्रशासन अपर पुलिस अधीक्षक से उन्होंने वार्ता की क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि दलित समाज के लोगों के साथ कुछ लोग कई दिन से गुंडागर्दी कर रहे हैं और अंबेडकर अनुयाइयों के साथ लगातार बदतमीजी कर उनके गेट को भी पोत दिया है बंटी भईया ने दोनों पक्षों से अलग-अलगवार्ता की और दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद प्रशासनिक लोगों से वार्ता की गई प्रशासन ने दोनों पक्षों की सहमति से गेट को पहले से ही जिस रंग में था उसी रंग में पुतवा दिया। और दोनों पक्षों को सकुशल मौके से हटा दिया। दलित बस्ती में फोर्स लगा दी गई है। मामलाशांत हो जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली
Jitendra


