राष्ट्रीय बजरंग दल ने ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
592972-0.jpg
Spread the love

राष्ट्रीय बजरंग दल ने ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तम हिंदुस्तान संवाददाता

​सासनी. राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के अंतर्गत अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम नीरज शर्मा को सौंपा। ​​अभियान की शुरुआत सासनी के प्राचीन हनुमान मंदिर से हुई। यहाँ सभी सनातनी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधि-विधान से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक पदयात्रा निकाली, जो मंदिर से शुरू होकर तहसील परिसर तक पहुँची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता “गौ माता-राष्ट्र माता”, “भारत हिंदू राष्ट्र” और “गौ हत्या बंद करो” जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। ​गौ माता को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिया जाए। ​देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए और इसके विरुद्ध कठोर कानून बने। ​ज्ञापन देने वालों मे परसन्त केशव दास महाराज श्री राम मन्दिर रुदायन महन्त, रामेश्वर महाराज,​प्रवीन देव रावत,​दयाशंकर रावत,​रोहित शर्मा,​ योगेन्द्र शर्मा,​रवि चौधरी,​अतुल शर्मा,​सुखवीर, ​कुश राजपूत,​शुभम, आचार्य ​खगेन्द्र शास्त्री, ​कृष्ण गोपाल शास्त्री,​भोला पंडित,​मोहित बजरंगी,​बंटी प्रधान,​माधवी देवी,​नवल शर्मा,​जितेन्द्र चतुर्वेदी,​आर्चित गौतम,​देवेश पचौरी,जिलाध्यक्ष योगी ठाकुर, जिलामंत्री अभी पंडित, अंश, ललित, गणेश कर्ण राजपूत, प्रवीण राणा, देवेश, भूपेंद्र शर्मा, सुमित, पवन पण्डित, गौरव, अभिषेक वसिष्ठ,सचिन मंत्री, आकाश, उभय पण्डित, करन, सुमित बाबू, शिवराम, शिव उपाध्याय, सोमेश, सत्यवीर और हनुआ गुरु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed