माफियाओं को संरक्षण देने वाले नेताओं पर बरसे सचिन सरोहा, निष्पक्ष जांच की मांग

0
1000093620.jpg
Spread the love

1000093620.jpg

माफियाओं को संरक्षण देने वाले नेताओं पर बरसे सचिन सरोहा, निष्पक्ष जांच की मांग

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने कहा कि जनपद बिजनौर के कुछ स्थानीय नेता बिना सोचे-समझे माफियाओं और गुंडा तत्वों को संरक्षण देकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं, जबकि माफियाओं और गुंडा तत्वों का कोई धर्म, जाति या बिरादरी नहीं होती।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बिजनौर में माफिया तालिब बंधुओं द्वारा पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय जाट महासभा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
चौधरी सचिन सरोहा ने कहा कि कुछ स्थानीय नेता अपनी राजनीति चमकाने और अखबारों की सुर्खियां बटोरने के लिए बिना सोचे-समझे माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि पर माफिया द्वारा जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है और ऐसे मामलों से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। इससे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और सम्मान पर भी सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को किसी भी अपराधी तत्व का समर्थन करने के बजाय निष्पक्ष जांच की मांग करनी चाहिए और समाज में द्वेष फैलाने वाले लोगों से दूर रहकर सकारात्मक कार्य करने चाहिए।
चौधरी सचिन सरोहा ने आरोप लगाया कि तालिब बंधु लंबे समय से सरकारी टैक्स की चोरी कर अरबपति बने हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव डॉ. विकुल मलिक और प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सचिन मलिक ने भी अपनी-अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्दु की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
इस दौरान गजेंद्र सिंह नीलकंठ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मनोज राठी (राष्ट्रीय सचिव), लोकेश चौधरी, जसवंत चौधरी, सौरभ चौधरी, रिशिपाल (प्रदेश अध्यक्ष), विपिन चौधरी (मेरठ मंडल अध्यक्ष), अनुकूल सिंह (जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर), राहुल चौधरी (जिला अध्यक्ष, बिजनौर), शलभ चौधरी (युवा जिला अध्यक्ष, बिजनौर), योगेंद्र सिंह (जिला अध्यक्ष, भाजपा जन कल्याण मंच), अमन सिंह (जिला अध्यक्ष, जाट आरक्षण संघर्ष समिति) और बृजेश काकरान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

K A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed