विद्यापीठ इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन

विद्यापीठ इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन
सासनी. स्थानीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सासनी में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के कुशल निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उनसे बचाव के तरीके सिखाना था।
कार्यक्रम के प्रभारी महेन्द्र प्रकाश सैनी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संचारी रोग वे बीमारियाँ हैं जो एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल, शारीरिक संपर्क, कीटनाशकों या जानवरों के माध्यम से फैलती हैं। फ्लू, एचआईवी, तपेदिक (टीबी) और मलेरिया इसके प्रमुख उदाहरण हैं। कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। बासी या खराब भोजन के सेवन से बचें और उचित स्वच्छता के साथ ही भोजन तैयार करे नियमित रूप से साफ करें।जंगली जानवरों से दूर रहें और बीमारियों से बचने के लिए समय पर वैक्सीन लगवाएं। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा शामिल थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य रक्षा का संकल्प लिया।
Manoj Varshney


