नगर पंचायत प्रशासन को सफाई कर्मचारियों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

नगर पंचायत प्रशासन को सफाई कर्मचारियों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी
सासनी. नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित ग्यारह सूत्रीय राम राम मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि ने नगर पंचायत प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी और कर्मचारियों के शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।
कर्मचारी नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर पंचायत के चेयरमैन द्वारा जनता के बीच यह गलत संदेश फैलाया जा रहा है कि कर्मचारियों का सारा बकाया वेतन भुगतान कर दिया गया है। कर्मचारियों की अन्य न्यायोचित मांगों पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। कर्मचारी प्रतिनिधि ने चेतावनी देते हुए कहा, यदि समय सीमा के भीतर हमारी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो समस्त सफाई कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यदि कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं, तो शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पंचायत द्वारा कर्मचारियों के भुगतान को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से भ्रामक और गलत हैं।अब देखना यह है कि प्रशासन इस अल्टीमेटम पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या बातचीत के जरिए इस विवाद का हल निकल पाता है।उन्होंने दावा किया कि एसीपी मद में ही प्रत्येक कर्मचारी का लगभग एक लाख तक का बकाया है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। अशोक कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि भ्रामक खबरें फैलाने के बजाय, वर्तमान में मेहनत कर रहे सफाई कर्मचारियों के वैध बकाये का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज कुमार दिलेर, अशोक चौहान, हरी शंकर,दयाचंद्र, कुलदीप चौहान, बंटी दिलेर,आलोक चौहान, नीरज चौहान,शारदा देवी, कुमारी गीता, पूजा, मंजू देवी, सूरजमुखी, दिनेश चौहान, प्रदीप बाल्मीकि, आकाश, सोनू चौहान, साहिल दिलेर,आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे. अध्यक्ष मनोज कुमार
महामंत्री अशोक कुमार
कर्मचारी
