शाहाबाद को मिली राजकीय महिला महाविद्यालय की सौगात, मंत्री रजनी तिवारी ने किया भूमि पूजन

0
IMG-20260415-WA0018.jpg
Spread the love

IMG-20260415-WA0018.jpg

संवाददाता कपिल मिश्रा

​शाहाबाद, हरदोई। विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नगर के मोहल्ला गढ़ी कलाँ स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर चिन्हित भूमि पर राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शिरकत की और विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

​1659.66 लाख की लागत से संवरेगा भविष्य

​उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बताया कि इस भव्य महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था सी.एंड डी.एस. (C&DS) द्वारा किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 1659.66 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के बनने से क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस घोषणा से स्थानीय जनता और विशेषकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया, जिन्होंने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

​”मेरा लक्ष्य 155-शाहाबाद विधानसभा को एक आदर्श और सुंदर विधानसभा बनाना है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”
— रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

​स्कूटी रैली के जरिए गूंजा ‘नारी शक्ति वंदन’ का उद्घोष

​महाविद्यालय के भूमि पूजन के पश्चात, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक विशाल महिला स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। मंत्री रजनी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए नारी सशक्तिकरण के नारे लगाए।

​कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह के दौरान एसडीएम शाहाबाद अंकित तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण, डॉ. देश दीपक मिश्रा, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टोडरपुर श्याम बाबू त्रिवेदी और जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडे ‘पिंटू’, पूर्व प्रधान गोविंद पाठक, मनोज मिश्रा, और महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती कृति वर्मा सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Kapil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed