सासनी मे चालीस रूपये को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की पिटाई

0
5732.jpg
Spread the love

5732.jpg

​सासनी मे चालीस रूपये को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की पिटाई, नाक की हड्डी टूटी

​सासनी. जलेसर मार्ग पर स्थित जलेसर रोड स्थित ‘जय अम्बे ग्लास एण्ड हार्डवेयर’ के स्वामी ललित कुमार वार्ष्णेय के साथ मामूली रकम को लेकर मारपीट हो गईं कुछ लोगो ने न केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में पीड़ित की नाक की हड्डी टूट गई है। ​पीड़ित ललित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नामजद के कहने पर उसका भाई उनकी दुकान पर शीशा लेने आए थे। शीशे की कीमत 540 रूपये थी, लेकिन ग्राहकों ने केवल 500 रूपये दिए। जब ललित ने बाकी के 40 रूपये मांगे, तो आरोपी गाली गलौज पर उतारू हो गए। ​आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर दुकानदार को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित के भाई दीपेश और पिता राकेश कुमार वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कर ललित की जान बचाई। ​पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने जाते समय अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। हमले में गंभीर रूप से घायल ललित का प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद गंभीर चोटों (नाक की हड्डी टूटने) के कारण वर्तमान में उनका इलाज अलीगढ़ के शर्मा ऑर्थोप्लास्टी मल्टीसिटी हॉस्पिटल में चल रहा है।
​पुलिस कार्रवाई,​पीड़ित ललित कुमार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed