​विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

0
580010.jpg
Spread the love

580010.jpg

​विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

​सासनी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के निर्देशानुसार, सासनी स्थित विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मंगलवार को संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विधिक स्वयंसेवकों ने भारतीय संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, चित्र सिंह (PLV), सत्यनारायण (PLV) तथा समस्त शिक्षक गणों द्वारा भारत माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि 26 नवंबर भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिन है। यह दिन उस संविधान को अपनाने का प्रतीक है जो हमारे देश का सर्वोच्च कानून है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि संविधान में निहित मौलिक सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करना हम सभी का परम कर्तव्य है। ​शिक्षक राजीव कुमार ने संविधान निर्माण के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार हुआ हमारा संविधान पिछले 76 वर्षों से देश को एकता के सूत्र में पिरोए हुए है। उन्होंने जानकारी दी कि ​संविधान सभा का गठन दिसंबर 1946 में हुआ था। ​इसे तैयार करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा, ​26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को यह पूर्ण रूप से लागू हुआ। ​विधिक स्वयंसेवक (PLV) चित्र सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक संजय कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यनारायण (PLV), अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, जितेंद्र कुशवाहा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed