तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, वाहन चालक फरार

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, वाहन चालक फरार आउटर रिंग रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा, घायलों ने थाने में दी तहरीर लखनऊ । सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा ही दुखद हादसा सामने आया। जहां जवाहर नवोदय विद्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया , वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया । जहां दोनों युवकों का इलाज चल रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई । आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है। सरोजनीनगर क्षेत्र के हुल्लीखेड़ा निवासी सतीश कुमार पुत्र बलराम ने पुलिस को बताया कि सुबह ड्यूटी जा रहे थे।करीब 7:30 बजे वह अपने साथी रमेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद के साथ बाइक UP32 HQ 5288 से गहरू की ओर जा रहे थे । तभी वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय से आगे आउटर रिंग रोड से सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवकों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं । हादसे के तुरंत बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया । वही मौके से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने दोनों क़ो घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया । परिजन अनिल कुमार ने थाना सरोजनीनगर में तहरीर देकर अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि लापरवाहीं चालक की वजह से उनकी जान जाते-जाते बची । इनसेट लखनऊ में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस से स्पीड पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की मांग उठ रही है। सरोजनीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वाहन और आरोपी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। हिट एंड रन के मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
Ashok Dwivedi

