ग्यारह दिन बाद पट्टेधारियों को मिला कब्जा

0
IMG-20260410-WA0004.jpg
Spread the love

IMG-20260410-WA0004.jpg

एसडीएम की मौजूदगी में समाप्त हुआ धरना

हरदोई। माधौगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुरसठ बुजुर्ग देहात में पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर परौली सई नदी पुल पर चल रहा धरना प्रदर्शन ग्यारहवें दिन प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर मेडबंदी कराई और पट्टेधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाया।
धरने का नेतृत्व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पाण्डेय व समाजसेवी अभिषेक पटेल कर रहे थे। शुक्रवार को एसडीएम बिलग्राम एन. राम, नायब तहसीलदार अनेक सिंह, कानूनगो शिवसिंह, कानूनगो अहिबरनलाल, लेखपाल कपिल, लेखपाल नीरज अस्थाना, क्षेत्रीय लेखपाल जमाल अहमद सहित राजस्व टीम व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान रामस्वरूप पुत्र छुट्टा, अशोक पुत्र रामखेलावन, फकीरे पुत्र मटरे, बाबू पुत्र महादीन और तिलक पुत्र बेचेलाल सहित छह पट्टाधारकों को पैमाइश कराकर जमीन पर कब्जा दिलाया गया। पट्टाधारकों ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पाण्डेय, समाजसेवी अभिषेक पटेल, भाकियू इंडिया जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित, अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तर प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश, किसान अधिकार पंचायत जिला संयोजक देवीचरण पटेल तथा पत्रकारों का सहयोग के लिए आभार जताया। एसडीएम ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति पट्टाधारकों को परेशान करता है तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में 11 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

Sudhir Gangwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed