साण्डी में स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ

0
IMG-20260410-WA0010.jpg
Spread the love

IMG-20260410-WA0010.jpg

रैली निकालकर किया नामांकन बढ़ाने का आह्वान

साण्डी (हरदोई)। ‘स्कूल चलो अभियान’ का ब्लॉक स्तरीय भव्य शुभारंभ देव दरबार इंटर कॉलेज साण्डी से किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया।
इस अवसर पर बीईओ ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों के नामांकन में वृद्धि सुनिश्चित करें। उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन को अपनी प्रतिबद्धता बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कर अभिभावकों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के लिए बड़े पैमाने पर धन आवंटित किया जा रहा है। स्कूल चलो अभियान तभी सफल होगा जब अभिभावक अपने बच्चों के लिए सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा चुका है।।रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्रीमऊ पहुंचकर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एआरपी व बीआरसी स्टाफ ने बीईओ का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। संचालन सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में एआरपी आदर्श अवस्थी, शेरपाल, प्रभाकर मिश्र, मो. इरफान, पूर्व एआरपी अभय यादव, देवेंद्र तिवारी, मो. अफजाल, अजीत शुक्ल, पुष्पेंद्र शुक्ल, अमन श्रीवास्तव, विजय वर्मा, अतुल यादव, अनुराग तिवारी, रसूल अहमद, हिमांशु सैनी, दुर्गेश तिवारी, आदर्श यादव, मुकीद बेग, प्रशांत शुक्ल, प्रांजल, शुभम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत
रैली के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिका गीतांजलि के नेतृत्व में बच्चों ने स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय बरनडारी में तेज बहादुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनडारी में सुबोध कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदसौरा में अनिल कुमार, प्राथमिक विद्यालय मतिनी में सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय औरेनी में शिक्षक वीरपाल के नेतृत्व में रैली का स्वागत किया गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय भदार में उदय पाल और श्रीमऊ में नोडल रजनीश व अन्य शिक्षकों ने भी रैली का भव्य स्वागत किया।

मिशन शक्ति की झलक ने खींचा ध्यान
रैली में मिशन शक्ति की झलक भी देखने को मिली। शिक्षिकाओं ने पैदल मार्च के साथ स्कूटी पर ‘स्कूल चलो अभियान’ के लोगो के साथ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान शिक्षिका अनुराधा शुक्ला, नीलम देवी, राखी श्रीवास्तव, मिनी बाजपेई, सुभा वर्मा, ज्योति पांडेय, रचना, शाहीन अख्तर, दिव्या अवस्थी, आकांक्षा त्रिपाठी, रत्ना त्रिपाठी और साधना विश्वकर्मा सहित कई शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Sudhir Gangwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed