सासनी में धूमधाम के साथ निकली 22 वीं श्री अक्रूर जी की शोभायात्रा

0
529008.jpg
Spread the love

529008.jpg

सासनी में धूमधाम के साथ निकली 22 वीं श्री अक्रूर जी की शोभायात्रा

,नगर मे जगह जगह हुआ शोभा यात्रा का स्वागत सम्मान

सासनी । गत बर्षों की भॉति इस वर्ष भी शहर में प्रेम अहिंसा एवं दया धर्म के प्रेणता एवं वार्ष्‍णेय कुल प्रर्वतक श्री अक्रूर जी महाराज की 22 वीं विशाल शोभायात्रा बैंड बाजों एंव भव्य झाकिंयो के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः दस बजे बारहसैनी धर्मशाला में यज्ञ यजमानों द्वारा बिधिवत रुप से आचार्य शैलेश शर्मा,अतुल शर्मा द्वारा वेदमंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया गया।
हवन तदोपरान्त शोभायात्रा के संस्थापक पूर्व चेयरमैन इं. नमेश चंद्र वार्ष्णेय एवं सहसंस्थापक चंद्र प्रकाश वार्ष्णेय एवं खचेरमल चौधरी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रविवार को श्री अक्रूर महाराज की शोभा यात्रा का शुभारंभ चेयरमैन राजीव कुमार वार्ष्‍णेय ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा गोला कुऑ महादेव मंदिर पारस कालोनी से शुरू होकर बजरिया, अयोध्या चैाक, कन्या इण्टर कालेज मार्ग, मोहल्ला बिष्णुपुरी, आगरा अलीगढ राजमार्ग, बस स्टैण्ड, कमला बाजार, गॉधी चैाक, पथवारी रोड से होती हुई श्री वारहसैनी धर्मशाला पर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भव्य झॉकिया एवं बैन्ड बाजों की श्री कृष्ण राधानाम मधुर भक्ति धुनों पर अनुयाई थिरकते नजर आ रहे थे, इससे माहौल भक्तिमय हो गया। शहर मे जगह जगह पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्री अक्रूर जी महाराजकी आरती श्री अक्रूर शोभायात्रा समिति के सभी सदस्यों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ के साथ की गई। शोभा यात्रा सभी मार्ग में सुचारु रूप से निकले इसकी जिम्मेदारी श्री वार्ष्णेय युवा संगठन ने संभाली शोभायात्रा से पूर्व ध्वजरोहण गोला कुंआ महादेव मंदिर पर विमला देवी वार्ष्‍णेय द्वारा किया गया था। श्री अक्रूर जी रथ पूजन एवं आरती, मॉ काली पूजन, श्री गणेश पूजन, तथा शोभा यात्रा की समापन आरती कमेटी पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा की गई। अखिल भारतीय महिला वेल्फेयर एसोसिएशन सासनी की महिलाओ ने शोभायात्रा का जोशीला स्वागत किया, इस दौरान शोभायात्रा संयोजक सुनील वार्ष्णेय केमिस्ट, सहसंयोजक, संजय वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय, ममतेश वार्ष्णेय,सहसंस्थापक नरेंद्र वार्ष्णेय,कमल वार्ष्णेय चक्कू, दिनेश वार्ष्णेय एवं सदस्य – नीरज वार्ष्णेय, निर्देश चन्द्र वार्ष्णेय, वकील वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्‍णेय, दीपेश वार्ष्‍णेय, राजेन्द्र वार्ष्‍णेय उर्फ राजू हलवाई, प्रधानाचार्य महेश कुमार वार्ष्‍णेय, दिनेश वार्ष्‍णेय, मनोज वार्ष्‍णेय, आशीष वार्ष्‍णेय, राजेन्द्र वार्ष्‍णेय बीमा वाले, सुभाषचन्द्र मसाले वाले, पुष्कर वार्ष्‍णेय, प्रवीन वार्ष्‍णेय, सभासद सुरेन्द्र वार्ष्‍णेय, आकाश वार्ष्‍णेय, दाऊदयाल वार्ष्‍णेय, ओमप्रकाश चौधरी, प्रदीप वार्ष्‍णेय, डब्बू वार्ष्‍णेय, कृष्णकांत वार्ष्‍णेय कन्नू, नरेन्द्र वार्ष्‍णेय, ऋषि वार्ष्‍णेय, अमित वार्ष्‍णेय, मोहित वार्ष्‍णेय, रामसरन वार्ष्‍णेय, गोपाल वार्ष्‍णेय, योगेश वार्ष्‍णेय, राजू सेठ, संजीव वार्ष्‍णेय, धीरेन्द्र गॉधी, अजय वार्ष्‍णेय, सूरज बाबू वार्ष्‍णेय, के अलावा वार्ष्‍णेय समाज के सैकडों लोग मौजूद थे। शोभायात्रा की सुरक्षा और शातिं व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार , कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला मय दलबल के साथ संभाले हुए थे।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed