पत्यौरा में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

0
IMG-20260412-WA0014.jpg
Spread the love

IMG-20260412-WA0014.jpg

संवाददाता कपिल मिश्रा

 

पचदेवरा, हरदोई। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मिशन शक्ति’ के तहत बुधवार को थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम पत्यौरा में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।

 

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 

बैठक में पहुंचे उपनिरीक्षक विकास अवस्थी ने महिलाओं को बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों का उपयोग करें। उन्होंने विस्तार से निम्नलिखित नंबरों की उपयोगिता समझाई 1090 महिला पावर लाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1930 साइबर अपराध सहायता, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

 

‘गुड टच-बैड टच’ के प्रति किया सजग

 

महिला आरक्षी मीनू बाला राघव ने बालिकाओं को ‘गुड टच और बैड टच’ के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति उन्हें असुरक्षित महसूस कराए, तो वे डरे नहीं बल्कि तत्काल अपने परिजनों या पुलिस को सूचित करें। पुलिस टीम ने गांव की महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

> “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।”

> — विकास अवस्थी, उपनिरीक्षक

>

इस अवसर पर कांस्टेबल राकेश और कांस्टेबल रजत सहित गांव की भारी संख्या में महिलाएं व बेटियां मौजूद रहीं। पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

Kapil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed