गुडडु रंगीला के नेतृत्व में सेवा शिविर, अम्बेडकर अनुयायियों के लिए जलपान व्यवस्था और तस्वीर व पटका पहनाकर किया गया स्वागत

- हाथरस। नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शहर में जगह-जगह लोगों ने इस भव्य यात्रा का स्वागत किया और पूरे आयोजन में खासा जोश देखने को मिला। आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह रहे। इसी क्रम में गांधी पार्क मार्ग स्थित बागला डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर युवा समाजसेवी गुडडु रंगीला के नेतृत्व में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों का सम्मान करते हुए उन्हें तस्वीर भेंट की गई और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा संत आश्रम बगीची से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधी पार्क स्थित अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई। शिविर में प्रमुख रूप से अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार, पंकज प्रेमाकर, डॉ. राहुल सिंह, सुजीत सिंह, संजय सेठ, गया प्रसाद, बाबा धीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, सोनू कुमार, गम प्रिया सत्संगी, राजपाल सिंह पूनिया, लल्लन बाबू एडवोकेट, के.एस. निराला, डॉ. अरविंद शर्मा, राज कपूर सहित कई गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। गुडडु रंगीला ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं, और ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक होते हैं। इस मौके पर मुन्नी लाल, भीकम सिंह, राजा, योगेश, सत्य प्रकाश, अभिषेक सोलंकी, रवि कुमार, नरेश सागर, अखिल कांत सोलंकी, संजय, गौतम आदि युवा मौजूद रहे।
Jitendra



