भगवान परशुराम चौक के नाम पर रखने की उठी मांग

0
603021-0.jpg
Spread the love

सासनी कोतवाली चौराहे का नाम भगवान परशुराम चौक के नाम पर रखने की उठी मांग

  • ​सासनी. क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगो ने आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित कोतवाली चौराहे पर बन रहे नवनिर्मित चौक को भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान श्री परशुराम जी के नाम समर्पित करने की पुरजोर मांग की है। इस संबंध में एसडीएम नीरज शर्मा को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में सौंपकर जनहित में उचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान सासनी कोतवाली के पास एक गोल चक्कर (चौक) का निर्माण किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज के लोगो का कहना है कि पूर्व में जन प्रतिनिधियों द्वारा कई बार यह आश्वासन दिया गया था कि राजमार्ग के विकास के समय इस मुख्य चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाएगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस क्षेत्र में भगवान परशुराम के अनुयायियों की संख्या अधिक है, जिसे देखते हुए इस चौक का नामकरण उनके नाम पर करना जनभावनाओं का सम्मान होगा। ​स्थानीय लोगों ने ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र के ‘बच्चा पार्क’ में पहले से ही अशोक स्तंभ (अशोक की लाट), क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, कोतवाली चौराहे को भगवान परशुराम को समर्पित करना उनकी पहली और प्रमुख मांग है। ​ब्राह्मण समाज के लोगो ने जिलाधिकारी से अपील की है कि वे जनहित और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस नवनिर्मित चौक का नामकरण भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर आग्रह की है, इस मौके अर्चित गौतम, लवकुश शर्मा,देवेश पचौरी,रविकांत शर्मा,गौरव पाठक,विकास पंडित,राजीव शर्मा,मोहित पंडित,अभिषेक शर्मा,मनोज पंडित, अंशुल शर्मा,मनोज पाठक सुनील गौड़,विजय शर्मा, मनोज रावत,रोहित पचौरी आदि समाज के लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed