10 हजार कंठों से गूंजा ‘वंदे मातरम’, एबीवीपी ने रचा इतिहास

0
IMG-20260411-WA0041.jpg
Spread the love

IMG-20260411-WA0041.jpg

संवाददाता कपिल मिश्रा

गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के 25 स्कूलों में हुआ सामूहिक गायन, उमड़ा देशभक्ति का ज्वार

 

​हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर में ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिला संयोजक पुनीत सिंह ‘भोलू’ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की 9 नगर इकाइयों के 25 विद्यालयों में एक साथ सामूहिक राष्ट्रगीत गायन हुआ। इस दौरान करीब 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में वंदे मातरम का उद्घोष कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

 

​सुबह से दोपहर तक रही धूम

 

अभियान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई, जो दोपहर 2 बजे तक निरंतर जारी रही। जिले के 25 चयनित सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 40 छात्र कार्यकर्ताओं की टोली तैनात रही। विद्यालय के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ सुर में सुर मिलाकर राष्ट्रगीत का गायन किया।

 

​राष्ट्र की आत्मा है वंदे मातरम – पुनीत

 

जिला संयोजक पुनीत सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना से ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। आज के आयोजन ने सिद्ध कर दिया है कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना अत्यंत प्रबल है।

विदित हो कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में अपने कालजयी उपन्यास ‘आनंदमठ’ में वंदे मातरम की रचना की थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों का सबसे बड़ा संबल बना और 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा मिला। वर्ष 2025-26 में इसके 150 वर्ष पूरे होने पर देशव्यापी आयोजन किए जा रहे हैं।

 

​इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर मंत्री वरुण मिश्रा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नम्रता सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति पाल, नगर सहमंत्री शुभम दीक्षित, शेखर अग्निहोत्री नगर मंत्री सांडी, रजनीश सिंह नगर सहमंत्री बावन, अभिषेक मिश्रा नगर मंत्री पाली, प्रांशु बाजपेई और नीरू त्रिवेदी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Kapil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed