भाजपा के स्थापना दिवस पर ‘ग्राम-बस्ती चलो अभियान’ का आगाज

संवाददाता कपिल mishra
पीके वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, पतौन और भरिगवां में किया जनसंवाद
पिहानी, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत पिहानी ग्रामीण मंडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व अवध क्षेत्र (अनु. मोर्चा) के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
ग्राम भरिगवां में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान पीके वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने ग्राम पतौन स्थित बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर दर्शन-पूजन किया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
पत्रक बांटकर मांगा समर्थन
अभियान के दौरान मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से संबंधित पत्रक भेंट किए। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी लक्ष्यों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, कार्यक्रम संयोजक गोपाल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता और ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम राठौर उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम प्रधान रघुवीर, मोहम्मद जैदी, तहसीम, राजीव सिंह, मंडल कार्यसमिति सदस्य हर्ष द्विवेदी, मंच संचालक मोहित तिवारी समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Kapil Mishra

