ऐतिहासिक शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ विर्रा

ऐतिहासिक शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ विर्रा
सासनी. क्षेत्र के गांव विर्रा में सनातन धर्म की अटूट आस्था और एकता का एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। समस्त सनातनी समाज के सहयोग से भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम जी की एक भव्य और दिव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जन-जन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। पूरी शोभायात्रा के दौरान गांव “जय परशुराम” के उद्घोष से गुंजायमान रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे विर्रा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। परशुराम मार्ग’ और ‘चौक’
इस आयोजन का सबसे ऐतिहासिक और स्मरणीय क्षण वह रहा जब गांव में
भगवान परशुराम मार्ग, भगवान परशुराम चौक
का विधिवत अनावरण किया गया। यह गांव के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो आने वाली पीढ़ियों को भगवान परशुराम के आदर्शों की याद दिलाता रहेगा। इस पुनीत कार्य में ग्राम प्रधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व और समस्त ग्रामीणों के ऐतिहासिक सहयोग ने इस आयोजन को भव्यता प्रदान की। भगवान परशुराम जी जन-जन के आराध्य हैं। यह शोभायात्रा और मार्ग का नामकरण केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक प्रयास हैक्षेत्रीय विकास संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रविकांत शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और इसे एकता का प्रतीक बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
MANOJ VAISHYA

