ट्रैक्टर से कुचलकर पालतू कुत्ते की मौत, जानबूझकर मारने का आरोप

ट्रैक्टर से कुचलकर पालतू कुत्ते की मौत, जानबूझकर मारने का आरोप
हाथरस जिले के मुरसान क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर पालतू कुत्ते को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार नगला बाबू निवासी हरस्वरूप सिंह (सूबेदार मेजर) का पालतू कुत्ता शनिवार शाम करीब 6 बजे घर के सामने घूम रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजकुमार पुत्र हरिचन्द्र यादव तेज व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए वहां से गुजरा और कुत्ते को कुचल दिया।
पीड़ित का आरोप है कि उसने शोर मचाकर और हाथ से इशारा कर ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी ने रंजिश के चलते जानबूझकर कुत्ते को कुचल दिया। घटना की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी कही गई है।
पीड़ित ने कोतवाली मुरसान में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
Jitendra


