सासनी में लेखपालों ने जमा किया अतिरिक्त क्षेत्रों का ‘बस्ता

लेखपालों की समस्याओं का समाधान न होने पर रोष: सासनी में लेखपालों ने जमा किया अतिरिक्त क्षेत्रों का ‘बस्ता’
सासनी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर तहसील सासनी के लेखपालों ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य (बस्ता) भूलेख कार्यालय में जमा कर दिया। लेखपालों का कहना है कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्याओं का समाधान न होने के कारण वे आंदोलन के प्रथम चरण के तहत यह कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। लेखपाल संघ की विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होना। संघ के निर्देशानुसार लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों (क्षेत्रों) का प्रभार छोड़ दिया है और संबंधित दस्तावेज तहसील कार्यालय में जमा करा दिए हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य बहिष्कार के कारण जनता को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
प्रेस विज्ञप्ति का विवरण
लेखपाल संघ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिला कार्यकारिणी के क्रम में बुधवार को यह निर्णय लिया गया। लेखपालों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार मांग के बावजूद उनकी विभागीय समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौके पर मौजूद पदाधिकारी
बस्ता जमा करने के दौरान भारी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे, इस मौके पर
अरविन्द कुमार सेंगर तहसील अध्यक्ष, गौरव चौधरी जिला उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह, मोहसीन खान, विवेक वार्ष्णेय, सचिन पुण्डीर, धर्मवीर चौधरी, सचिन शर्मा, कु० राखी, कु० वर्षा आदि लेखपाल मौजूद थे.
MANOJ VAISHYA

