बाबा साहब अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव पर खंदारी गढ़ी में श्रद्धांजलि, कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने किया नमन

0
1003690994-0.jpg
Spread the love

1003690993-1.jpg 1003690994-0.jpg

हाथरस। 14 अप्रैल 2026 को पूरे देशभर में संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के महान प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इसी क्रम में खंदारी गढ़ी स्थित अंबेडकर पार्क में भी एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने बाबा साहब के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों की प्रेरणा देता है, जिसे हर पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, कार्यालय सचिव रोहित सिंह, शहर महासचिव योगेश बाबू, जुनैद खान, सरताज खान, संजीत कुमार, सचिव राजकुमार, दीपक चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed