ऐशबाग चंदा नगरी कॉलोनी का पार्क हुआ विकसित, बच्चों के लिए आकर्षण बना

ऐशबाग चंदा नगरी कॉलोनी का पार्क हुआ विकसित, बच्चों के लिए आकर्षण बना
लखनऊ। ऐशबाग स्थित चंदा नगरी कॉलोनी में नगर निगम द्वारा पार्क का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य पूरा कर लिया गया, जिसके बाद पार्क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विधायक मुकेश शर्मा एवं पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह (राजू गांधी) द्वारा पार्क का उद्घाटन किया गया। पार्क में बच्चों के लिए नए झूले लगाए गए हैं तथा रंग-बिरंगी चित्रकलाओं से दीवारों को सजाया गया है, जिससे यह स्थान बच्चों और स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
कार्यक्रम में चंदा नगरी कॉलोनी समिति के अध्यक्ष एस.एम. नाथू, भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल, मंडल मंत्री उमेंद्र साहू, अंकुर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को खेलने के लिए बेहतर वातावरण मिला है।
Ashok Dwivedi

