मुरसान में निर्माणाधीन मकान के पास सरकारी अध्यापक से मारपीट व मोबाइल छीना और बाइक तोडी, थाना अध्यक्ष ने पीड़ित को ही जेल भेजने की दी धमकी

मुरसान क्षेत्र के बुद्ध बिहार कॉलोनी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी सिद्धार्थ कुमार पुत्र हरस्वरूप सिंह, निवासी नगला बाबू (वर्तमान निवासी बुद्ध बिहार कॉलोनी, सादाबाद रोड, मुरसान) ने आरोप लगाया है कि वह अपने निर्माणाधीन मकान पर जा रहे थे, तभी कॉलोनी के गेट पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, मौनू पुत्र बच्चूसिंह, मनीष पुत्र बच्चूसिंह, दिनेश पुत्र लल्लूराम और जगदीश पुत्र रमला निवासी बुद्ध बिहार कॉलोनी ने कथित रूप से उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान मोबाइल फोन छीन लिया गया और मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया गया।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मनीष नामक व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी, और जब वह वहां से जान बचाकर भागने लगे तो मौनू और मनीष ने लाठी व ईंट लेकर पीछा किया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों द्वारा राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर धमकाया गया।
सिद्धार्थ कुमार ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है और अवैध कॉलोनी निर्माण जैसे कार्यों से जुड़ा हुआ है। इसी कारण दबंगई के बल पर उनके मकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Jitendra

