चेकिंग अभियान में सख्ती: लाइसेंस और दस्तावेजों की हुई जांच, नाबालिग वाहन चालकों पर विशेष नजर, मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल का एक्शन, वाहन चालकों में मचा रहा हडकंप

हाथरस। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से अलीगढ़ रोड स्थित मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने शनिवार दोपहर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क पर चल रहे दोपहिया व अन्य वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की।
अभियान के दौरान विशेष रूप से नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर नजर रखी गई। कई वाहनों के चालकों से लाइसेंस मांगा गया, और जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में यह चेकिंग अभियान चलाया गया है, ताकि बिना लाइसेंस और नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर रोक लगाई जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि नाबालिगों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Jitendra

