आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने निदेशक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

0
1000117603.jpg
Spread the love

1000117603.jpg

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने निदेशक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग हर्षिता माथुर से मुलाकात कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रही हैं, जिनके समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान निदेशक हर्षिता माथुर ने कार्यकत्रियों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने इसके बाद उप निदेशक श्रीमती अनुपमा सैंडल से भी मुलाकात कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रमोशन संबंधी मुद्दे उठाए। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रही कार्यकत्रियों को विभागीय पदोन्नति का लाभ मिलना चाहिए, जिससे उनका मनोबल बढ़े और कार्यक्षमता में भी सुधार हो।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष राधा रानी पांडे ने की। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजेश्वरी राठी, बबीता चौधरी, निशा, अमरेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed