भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

0
1000117671.jpg
Spread the love

1000117671.jpg

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

कोतवाली देहात। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत की खुशी में महेश्वरी मंडल के महामंत्री डॉ. टीकम सिंह के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला सह संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ रवि प्रजापति ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले जनसमर्थन से वहां की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है और जनता को भयमुक्त वातावरण मिलने की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर कुलदीप त्यागी, डॉ. टीकम सिंह, सुरेश भगत, सतीश त्यागी, अरविंद चौधरी, कृष्ण कुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र कश्यप, विदेश्वर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed