थाना मंझिला पुलिस ने 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संवाददाता कपिल मिश्रा
मंझिला, हरदोई। थाना मंझिला पुलिस को मंगलवार 5 मई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 8 वारंटियों/अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पकड़े गए अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की धरपकड़ जारी रहेगी।
Kapil Mishra

