अक्रूर जी की शोभायात्रा से पूर्व विधि-विधान के साथ हुआ हवन-यज्ञ

0
527698.jpg
Spread the love

527698.jpg

अक्रूर जी की शोभायात्रा से पूर्व विधि-विधान के साथ हुआ हवन-यज्ञ

​सासनी. सासनी में भव्य अक्रूर जी की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व रविवार की सुबह दस बजे यजमानों द्वारा विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन बारहसैनी धर्मशाला मे किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। ​पवित्र हवन-यज्ञ के अनुष्ठान को आचार्य शैलेश शर्मा ने पूर्ण कराया। वेदोक्त मंत्रोच्चार और आहुतियों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आचार्य ने अक्रूर जी के जीवन और उनके भक्ति मार्ग पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ के महत्व को बताया। ​इस अवसर पर वार्ष्णेय समाज के गणमान्य नागरिक और शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से ​संयोजक सुनील कुमार वार्ष्णेय,निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय, नवीन वार्ष्णेय, जोंटी वार्ष्णेव, अभिषेक वार्ष्णेय, गिरीश चंद्र वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय, कैलाश चंद्र वार्ष्णेय, सोम कार्तिक वार्ष्णेय, आदेश वार्ष्णेय, नरेन्द्र वार्ष्णेय, बसंती वार्ष्णेय, संजय कुमार बड़ेल, प्रज्ञा वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सविता वार्ष्णेय, रमा वार्ष्णेय रवि वार्ष्णेय, डब्बू वार्ष्णेय, भगवान वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय, ​समाज में भारी उत्साह ​हवन पूजन के दौरान वार्ष्णेय समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शोभायात्रा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया। हवन के उपरांत शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed