किरतपुर स्टेशन चौराहे पर मुस्लिम परिवारों का स्वागत, सनातन धर्म अपनाने का किया दावा

किरतपुर स्टेशन चौराहे पर मुस्लिम परिवारों का स्वागत, सनातन धर्म अपनाने का किया दावा
ब्यूरो चीफ : बिजनौर
किरतपुर। बिजनौर से हरिद्वार गंगा जी हर की पौड़ी पर स्नान के लिए जा रहे एक्स मुस्लिम परिवारों का किरतपुर स्टेशन चौराहे पर विभिन्न हिंदूवादी संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने परिवारों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
इस मौके पर संबंधित परिवारों के एक्स मुस्लिम इमरोज़ आलम ने दावा किया कि वे इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया है । उनका कहना है कि जब मैं इस्लाम को अच्छे से पढ़ा तो उतनी ही अच्छे से मैं इस्लाम को छोड़ दिया और मैने ही नहीं देशभर में बड़ी संख्या में लोग “घर वापसी” कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले धार्मिक ग्रंथों की सही जानकारी नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध सामग्री से वे स्वयं जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ चल रहे कुलदीप आर्य ने कहा कि है यात्रा ना तो किसी गम के लिए है ना एक किसी खुशी के लिए है यह सिर्फ एक संदेश है कि कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से कहीं भी आ जा सकता है यह सब अपनी विचारधारा पर निर्भर है सबको आजादी के साथ जीने का हक है
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने इसे सामाजिक और धार्मिक जागरूकता से जोड़ते हुए स्वागत कार्यक्रम बताया। वहीं, इस प्रकार के दावों और बयानों को लेकर विभिन्न वर्गों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं। स्वागत करने वालो में आलोक अग्रवाल, रामपाल प्रजापति, मुकेश कुमार, विकास प्रजापति, आलोक रस्तोगी, अशोक आर्य, रामपाल प्रजापति, राजकुमार राजपूत, डॉक्टर वरुण चौधरी, डॉक्टर शिव प्रताप सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, अरुण कुमार आदि नागरिक की उपस्थित रहे।
A K

