वार्ड चलो अभियान” का भव्य आयोजन बुजुर्गों का हुआ सम्मान* उत्तम हिन्दुस्तान

0
1010615095.jpg
Spread the love

1010615095.jpg

वार्ड चलो अभियान” का भव्य आयोजन बुजुर्गों का हुआ सम्मान*

  1. उत्तम हिन्दुस्तान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “वार्ड चलो अभियान” के तहत सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई अभियान चलाया, क्षेत्र के लाभार्थियों को सम्मानित किया तथा बुजुर्गों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। साथ ही क्षेत्रीय जनता से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और योजनाओं से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वार्ड चलो अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। कार्यकर्ताओं को जनसेवा के इस अभियान को निरंतर गति देते रहना चाहिए।”
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, दीपक शाह, (मंडल उपाध्यक्ष)विजय गुप्ता कमलनयन शर्मा ( कोषाध्यक्ष), मंडल महामंत्री सदगुरु, सुनीता श्रीवास्तव (वार्ड अध्यक्ष), विनीत सिंह (सेक्टर संयोजक), जीतू (सेक्टर संयोजक), रमन (सोशल मीडिया प्रभारी), विनीत कुमार सिंह (विधानसभा सोशल मीडिया), राकेश कुमार, बाबूलाल लोधी (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), डीबी सिंह (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), प्रेमलता श्रीवास्तव, पुष्पा (भूत अध्यक्ष), प्रदीप सिंह (सेक्टर संयोजक), अंशु, (बूथअध्यक्ष)पिंकी सिंह (बूथ अध्यक्ष), अर्चना सिंह, विनीता सिंह, विमल सिंह, प्रेमलता वर्मा (बूथ अध्यक्ष), श्रीमती कुशमावती तिवारी, नरेंद्र तिवारी, कमल किशोर, जितेंद्र कुमार, अंशु राजपूत, गौरी, श्याम कश्यप, श्याम कुमार कश्यप, मनमोहन सोनी (मंडल सोशल मीडिया, भूत अध्यक्ष) सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल हुए। जिनके नाम किसी कारणवश उल्लेखित नहीं हो सके, उनका भी योगदान सराहनीय रहा।
यह आयोजन संगठन की एकजुटता, जनसेवा और सामाजिक सम्मान की भावना का सशक्त उदाहरण बना।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed