सासनी विद्यापीठ में नवीन कक्षों के निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन

0
659378-0.jpg
Spread the love

सासनी विद्यापीठ में नवीन कक्षों के निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन, विद्यार्थियों में हर्ष की लहर

​सासनी. स्थानीय सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की उत्तम शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के विस्तार हेतु आज चार नए कक्षों व बरामदे के निर्माण का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। इस नवीन निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन इं. कृष्ण चंद्र शर्मा (मैनेजिंग ट्रस्टी, वैध पं. गोकुल चंद्र फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली) के द्वारा, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ लोकेश शर्मा ने बताया गया कि भूमि पूजन का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना, निर्माण में आने वाली बाधाओं को रोकना और भूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है, ताकि भविष्य में यहाँ शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकें।
​इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों और शिक्षाविदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, प्रदीप कुमार गुप्ता विद्यालय उपाध्यक्ष, लीलाधर शर्मा अध्यक्ष, रामलीला कमेटी सासनी,कृष्णकांत शर्मा सदस्य, प्रबंध समिति, ​डॉ. उमा सिंह प्रधानाचार्या, कन्या इंटर कॉलेज सासनी,दीपक शर्मा सभासद, नगर पंचायत सासनी, ​डॉ. वीरेंद्र कुमार नीमा अध्यक्ष के अलावा राम निवास शर्मा, श्री लाल शर्मा, सुधा शर्मा (पूर्व शिक्षिका), कु. वृंदा शर्मा, इंज. संजय कुमार अग्रवाल, डॉ. स्मिता अग्रवाल और योगेश कुमार माहौर ने भी आहुति देकर विद्यालय की प्रगति की कामना की। ​विद्यालय में बुनियादी ढांचे के इस विस्तार को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेन्द्र कुशवाहा आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। ​प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक और सुविधायुक्त वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर में और सुधार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed