उधरनपुर बैरियर पर चेकिंग अभियान नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 4 वाहन सीज

संवाददाता कपिल मिश्र
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज रविवार को उधरनपुर बैरियर पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत सीज कर दिया गया।
डबल डेकर बस की छत पर सवार थीं सवारियां
चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 30 BT 7736 (डबल डेकर बस) को रोका गया। पुलिस यह देखकर दंग रह गई कि बस के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां तो भरी ही थीं, साथ ही बस की छत पर भी जोखिमपूर्ण तरीके से सवारियां बैठाई गई थीं। यात्रियों की जान जोखिम में डालने के अपराध में बस को तत्काल कब्जे में ले लिया गया।
बिना कागजों के दौड़ रहे वाहन
अभियान के दौरान अन्य वाहनों की भी जांच की गई जिसमें UP 15 FT 2022 इस बस का चालक मौके पर वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। UP 15 FT 9121 एक अन्य डबल डेकर बस के चालक के पास भी वाहन के कागजात नदारद मिले। UP 30 DT 7866 (टेम्पो) इस ऑटो टेम्पो के चालक ने न केवल दस्तावेज दिखाने में असमर्थता जताई, बल्कि वह बेहद खतरनाक तरीके से क्षमता से अधिक सवारियां लेकर जा रहा था।
धारा 207 के तहत कार्रवाई
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन चारों वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि डग्गामार वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
“यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना कागजात और ओवरलोडिंग मिलने पर वाहनों के खिलाफ सीजिंग की कार्रवाई की जा रही है।” — आलोक राज नारायण अपर पुलिस अधीक्षक
Kapil Mishra

