दिल्ली क्राइम एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के बिजनौर जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

दिल्ली क्राइम एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के बिजनौर जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मुरादाबाद – बिजनौर पत्रकारों की टीम को प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
संपादक आफ़ताब आलम ने चैनल की गरिमा बनाए रखने पीड़ितों की आवाज बनने का किया आह्वान
ब्यूरो चीफ : बिजनौर
बिजनौर। यूपी के जिला बिजनौर में दिल्ली क्राइम एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के जिला कार्यालय का भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा व पत्रकार रिज़वान सिद्दीक़ी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर चैनल के संपादक आफ़ताब आलम को सभी आगंतुकों ने मुबारकबाद (बधाई) दी।
आपको बता दे बृहस्पतिवार को बिजनौर के बुखारा रोड पर दिल्ली क्राइम एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल की जिला कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अफसर के दौरान भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है,वह पीड़ितों को न्याय दिलाने और भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम करता है। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वह चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखें। इस चैनल के माध्यम से आप पीड़ितों की आवाज बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाने का काम करें। चैनल के संपादक आफताब आलम नेचैनल की गरिमा बनाए रखने पीड़ितों की आवाज बनने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह निडरता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं, कहीं पर भी कोई दिक्कत आती है तो पूरी टीम एकजुटता के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान सिद्दीक़ी ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में पीड़ितों को न्याय दिलाना आसान हो गया है। आप पक्षकार बनकर नहीं पत्रकार बनकर समाज और देश हित में कैमरा और कलम चलाकर भ्रष्टाचार पर चोट करिए तब ही आपकी अलग पहचान होगी। जनरल मैनेजर मौहम्मद आकिब ने चैनल की पत्रकार टीम से ईमानदारी और लगन से काम करते हुए आगे बढ़ने की अपील की। आप सभी के सहयोग और प्यार से दिल्ली क्राइम एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल आने वाले दिनों में पीड़ितों को न्याय दिलाने वाला एक स्तंभ के रूप में जाना जाएगा क्योंकि हमें आमजन की आवाज बनना है और भ्रष्टाचार की जड़ों पर वार कर चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है। कार्यक्रम के उपरांत मुरादाबाद से आए जिला ब्यूरो चीफ पान सिंह, पत्रकार गोलू अरोड़ा, शिवम गुप्ता व बिजनौर जिला ब्यूरो चीफ रिज़वान सिद्दीक़ी, जनरल मैनेजर मौ आकिब, अनिल शर्मा, शावेज़ इदरीसी झालू, इरशाद अहमद बिजनौर, किशन कुमार कौशिक शेरकोट, तालिब, इस्माइल, निखिल आदि पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में चैनल के संपादक आफताब आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
A K

