पुलिस ने एक कुंटल 5 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी दबोचा

0
IMG-20260409-WA0026.jpg
Spread the love

IMG-20260409-WA0026.jpg

कार सहित पकड़ा गया तस्कर, करीब 50 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद

हरदोई। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेनीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को करीब एक कुंटल 5 किलो अवैध गांजा और एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 9 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर थाना बेनीगंज पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने उज्ज्वल पुत्र मोहनलाल निवासी भवानीपुर थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक कुंटल 5 किलो अवैध गांजा तथा एक कार बरामद की गई। इस संबंध में थाना बेनीगंज में मुकदमा संख्या 132/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, कांस्टेबल कौशल कुमार, सदाकान्त और अश्वनी कुमार शामिल रहे।

Sudhir Gangwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed