हाथरस में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

0
1003668820.jpg
Spread the love

1003668820.jpg

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन बढ़ाने के लिए जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान में महिला बीट आरक्षी, एंटी रोमियो टीम और अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल, स्कूलों/कॉलेजों, रेलवे स्टेशनों और गांवों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
मुख्य योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, महिला ई-हाट योजना, बाल विवाह रोकथाम, पाक्सो एक्ट और महिला उत्पीड़न रोकथाम शामिल हैं।
अभियान में बच्चों को गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1930 महिला एवं साइबर सुरक्षा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा साझा किए।
पुलिस कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed