भाजपा नेता सौरभ चौधरी ने गुरुजी इंद्रदेव जी महाराज से लिया आशीर्वाद

0
551572.jpg
Spread the love

551572.jpg

भाजपा नेता सौरभ चौधरी ने गुरुजी इंद्रदेव जी महाराज से लिया आशीर्वाद

सासनी. क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता सौरभ चौधरी ने देर शाम हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि के आवास पर आध्यात्मिक गुरु इंद्रदेव जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने महाराज जी का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक विषयों पर चर्चा की। ​सांसद आवास पर आयोजित इस मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। सौरभ चौधरी ने गुरुजी के समक्ष फूलों का गुलदस्ता देकर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद महाराज जी ने उन्हें उज्जवल भविष्य और जनसेवा के मार्ग पर अडिग रहने का आशीर्वाद दिया। ​इस विशेष अवसर पर सौरभ चौधरी के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्ति और युवा नेता भी मौजूद रहे, ​अनुज चौधरी,हरवीर सिंह (प्रधान)

​भूरा चौधरी. ​इसके अलावा कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भेंट के उपरांत सौरभ चौधरी ने कहा कि गुरुजी का सानिध्य हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और समाज सेवा की प्रेरणा देता है।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed