सासनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल चुनाव में जीत का जश्न

सासनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल चुनाव में जीत का जश्न, बांटी मिठाइयां और चलाई आतिशबाजी
सासनी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बढ़त और जीत की ओर बढ़ते कदमों को लेकर सासनी के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सोमवार को जैसे ही रुझानों में भाजपा की मजबूत स्थिति सामने आई, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा क्षेत्र
भाजपा की इस बड़ी सफलता का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने न केवल मिठाइयां बांटीं, बल्कि जमकर आतिशबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” और भाजपा के समर्थन में नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस जश्न के मौके पर भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमपाल सिंह सोलंकी, सोमेश सोलंकी, अविनाश तिवारी, निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, आलोक वार्ष्णेय, हरेंद्र जादौन भूरा, राजेश गुप्ता, प्रेमपाल सिंह, हरी शंकर वार्ष्णेय, रुपेश उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, विक्रम सिंह जादौन, कोमल सिंह तोमर, कन्हैया सिंह तोमर, आकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, आकाश वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, विपुल लुहाड़िया, कुलदीप चौहान, दीपक शर्मा, धुर्व शर्मा, सतीश पुंडीर, सुबेश तोमर, विमल सैनी, समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी नेताओं ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन की जीत बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल के रुझान यह स्पष्ट कर रहे हैं कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास पर अपनी मुहर लगा दी है।
MANOJ VAISHYA

