हाथरस में पाइपलाइन निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार पर धमकी का आरोप, घटिया पाइपलाइन,मानकों की अनदेखी, शिकायतकर्ता भयभीत, डीएम से कार्रवाई की मांग

0
1003759671-0.jpg
Spread the love

1003759670-3.jpg 0ed13c6f-46b6-4848-9c7b-2a6a8c409cb7-1_all_381189-2.jpg 1003759670-1.jpg 1003759671-0.jpg

  1. -4–6 इंच गहराई में डाली जा रही पाइपलाइन, हो रहा बड़ा घोटाला

 

-शिकायत करने पर ठेकेदार का धमकी भरा रवैया, वीडियो सबूत मौजूद

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ठेकेदार के द्वारा पाइप लाइन निर्माण में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। इस मामले का विरोध करने पर ठेकेदार द्वारा शिकायतकर्ता को धमकी दी गई है। जबकि पाइपलाइन निर्माण में पूरी लापरवाही तथा रास्ते को भी बेकार कर दिया है। लोगों को निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सहपऊ क्षेत्र में पाइपलाइन निर्माण कार्य को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। नई बस्ती हनुमान टीला रोड पर चल रहे पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य में कथित अनियमितताओं और ठेकेदार द्वारा धमकी देने का मामला जिलाधिकारी तक पहुंच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहपऊ निवासी भूपेंद्र कुमार पुत्र चेतन प्रकाश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ठेकेदार बहादुर सिंह द्वारा पाइपलाइन को मानक के अनुसार ढाई से तीन फुट गहराई में डालने के बजाय मात्र 4 से 6 इंच की कम गहराई में ही बिछाया जा रहा है। साथ ही, पाइपलाइन के लिए आवश्यक बालू का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार से आपत्ति जताई, तो ठेकेदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें पिटवाने और जान से मरवाने तक की धमकी दी, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है।

भूपेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में सुरक्षित है, जिसे वह जांच के दौरान प्रस्तुत करने को तैयार हैं।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस मामले ने स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed