पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिष्ठान वितरण कर एवं आतिशबाजी चलाकर मनाया विजय उत्सव  -निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के कार्यालय ‘रामराज्य’ पर एकत्रित हुए भाजपाई

0
1003760022.jpg
Spread the love

1003760022.jpg

 

मुरसान। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को निवर्तमान जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के आवास/कार्यालय ‘रामराज्य’ पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एवं आतिशबाजी चलाकर विजय उत्सव मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद माहेश्वरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विजय प्राप्त कर आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी को इन राज्यों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के चुनाव में मिली अभूतपूर्व विजय यह दर्शाती है कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया है। माहेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, रामकुमार महेश्वरी, भीकम सिंह चौहान, हरीश सेंगर, तपन जौहर, चरण सिंह सागर, भोला सिंह रावत, प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप सिंह, राजकुमार जैन, कपिल खुराना, रोहित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed