मेधावी छात्रा याशिका सोलंकी ने हाईस्कूल में लहराया परचम

मेधावी छात्रा याशिका सोलंकी ने हाईस्कूल में लहराया परचम, 90% अंक पाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन
सासनी. शिक्षा के प्रति लगन और कड़ी मेहनत के दम पर बेटियाँ आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में सासनी क्षेत्र के ग्राम बरसे की रहने वाली मेधावी छात्रा याशिका सोलंकी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 90 प्रतिशत (90%) अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। याशिका की इस शानदार उपलब्धि की खबर जैसे ही गाँव में पहुँची, चारों ओर खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बेटी की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। परिजनों के अनुसार याशिका शुरू से ही पढ़ाई में कुशाग्र रही है और भविष्य में उच्च पदों पर आसीन होकर देश सेवा करना चाहती है। याशिका की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए याशिका कि ताई पूर्व प्रधान दुर्गेश सोलंकी ने याशिका के घर पहुँचकर उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ग्रामीण प्रतिभाएँ आज किसी से कम नहीं हैं।
नेमसिंह सोलंकी ने भी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने भी छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि याशिका आगे चलकर शिक्षा के क्षेत्र में और भी ऊँचे मुकाम हासिल करेगी।
MANOJ VAISHYA

