हाथरस में दिव्यांग महिला उद्यमी से दिनदहाड़े 5 लाख की रंगदारी मांगने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी

0
1003668362.jpg
Spread the love

1003668362.jpg

हाथरस में दिव्यांग महिला उद्यमी से दिनदहाड़े 5 लाख की रंगदारी मांगने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी

-थाना हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा रोड़ स्थित फैक्ट्री श्री मोहता आयुर्वेद भवन की घटना

 

उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो हाथरस
हाथरस। दिनदहाड़े एक दिव्यांग महिला उद्यमी से मांगी गई चौथ वसूली व जान से मारने की धमकी के मामले में थाना हाथरस गेट पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना 8 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे के करीब की बताई गई थी। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़िता निवेदिता मोहता पत्नी स्व धर्मेन्द्र कुमार मोहता निवासी सी 7, औद्योगिक एस्टेट, अलीगढ़ रोड, हाथरस की है। पीड़िता की आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण फैक्ट्री श्री मोहता आयुर्वेद भवन प्रा लि लहरा रोड, थाना हाथरस गेट हाथरस में है। घटना आठ अप्रैल 2026 समय दिन के करीब 2.30 बजे की है। पीड़िता फैक्ट्री स्थित अपने कार्यालय में दैनिक कार्यों को कर रही थी। अन्य स्टाफ के लोग एवं कर्मचारीगण भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि तभी पीड़िता की फर्म का पूर्व कर्मचारी हर्ष शर्मा निवासी बांके भवन, आगरा रोड जोकि पूर्व में पीड़िता की फर्म में एमआर के रूप में कार्यरत था तथा नौकरी छोड़ कर पहले ही जा चुका है। उक्त पूर्व कर्मचारी हर्ष शर्मा अपने साथ आकाश, संजय, योगेन्द्र आदि लोगों को लेकर जोकि हथियारों से लैस थे अचानक ही पीड़िता के कार्यालय में जबरन घुस आये तथा उक्त हर्ष शर्मा ने प्रार्थिया के साथ गाली-गलौज करके पीड़िता से बतौर चौथ 5 लाख रूपये की मांग की देने को मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। स्टाफ के लोगों के आ जाने पर उक्त हर्ष अपने साथ आये दबंगों के साथ आइंदा देख लेने और पीड़िता तथा उसके पुत्र राजवंश मोहता को जान से मारने की धमकी दे गया। पीड़िता जोकि एक दिव्यांग महिला है इस अचानक हादसे से बहुत घबरा गयी और थाने में आकर तहरीर देदी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जिसकी निष्पक्ष जांच कर रही है।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed