पार्षद गीता दीपक गुप्ता की पहल पंडित खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में जल सुविधा होगी सुदृढ़

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड अंतर्गत पंडित खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता के अथक प्रयासों एवं जनहित के प्रति समर्पित सोच के परिणामस्वरूप नई बोरिंग का कार्य प्रगति पर है। इस सराहनीय पहल से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को शीघ्र ही स्वच्छ, शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लंबे समय से विद्यालय में पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से नई बोरिंग का कार्य प्रारंभ कराया।
पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि बच्चों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ बच्चे ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और बच्चों की सुविधा के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और जनसमस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगी।
नई बोरिंग के निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय के बच्चों को स्वच्छ पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे विशेष रूप से गर्मी के मौसम में उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही विद्यालय की मूलभूत सुविधाएं भी मजबूत होंगी और बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह कार्य क्षेत्र में शिक्षा और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री कृष्ण कुमार तिवारी जी भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पार्षद जी निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्रीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने भी इस कार्य के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे बच्चों के हित में सराहनीय पहल बताया।
Ashok Dwivedi

