बिजनौर के युवक की कश्मीर में मौत, पार्क में मिला शव

0
1000114140.jpg
Spread the love

1000114140.jpg

बिजनौर के युवक की कश्मीर में मौत, पार्क में मिला शव

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। किरतपुर क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान निवासी युवक की कश्मीर में मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवक का शव पम्पोर इलाके के एक पार्क में मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक इमरान (35) पुत्र मुख्तार फर्नीचर का काम करता था और करीब दो सप्ताह पहले रोजगार के सिलसिले में कश्मीर गया था। वह वहां अपने रिश्तेदार अमीर हसन के साथ रह रहा था। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर रात इमरान कमरे से यह कहकर निकला था कि वह पंत चौक तक घूमकर आ रहा है, लेकिन वापस नहीं लौटा।
रातभर तलाश के बाद बृहस्पतिवार दोपहर उसका शव पम्पोर क्षेत्र के एक पार्क में पड़ा मिला। जेब में मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल से मोबाइल फोन गायब मिलने के कारण मामला और भी उलझ गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कश्मीर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
इमरान अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को किरतपुर लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार शाम गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बॉक्स——

मौत की सूचना पाकर पीड़ित परिवार क़े साथ लगे रहे आजाद समाज पार्टी नेता

आजाद समाज पार्टी के नेता अशरफ जमील और फाहत खान अपने साथियों के साथ मृतक इमरान के आवास पहुंचे तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। और उनके साथ लगे रहे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
अशरफ जमील व फाहत खान ने कश्मीर पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और युवक की मौत का जल्द खुलासा करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed