हाथरस में जनगणना कार्य में शिक्षा मित्रों को शामिल करने की उठी मांग, डीएम के नाम जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय को सौंपा ज्ञापन

0
1003678887.jpg
Spread the love

1003678887.jpg

हाथरस में जनगणना कार्य में शिक्षा मित्रों को शामिल करने की उठी मांग, डीएम के नाम जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय को सौंपा ज्ञापन

-शिक्षकों पर बढ़ते बोझ को लेकर उठी आवाज
अन्य जिलों की तर्ज पर जिम्मेदारी देने की अपील

 

 

 

 

 

 

हाथरस। आगामी जनगणना कार्य को लेकर जिले में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को शामिल करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को सौंपा।
शर्मा ने बताया कि जनपद में जल्द ही जनगणना का कार्य शुरू होने वाला है, जिसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। लेकिन शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को इस महत्वपूर्ण कार्य से अलग रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पहले से ही विद्यालयी कार्यों और अन्य शासकीय जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में जनगणना जैसे समयबद्ध कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त सहयोग जरूरी है।
उन्होंने तर्क दिया कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में पूर्व में हुए एसआईआर (स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट) समेत अन्य सरकारी कार्यक्रमों में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की सेवाएं ली गई हैं। इसके बावजूद हाथरस में उन्हें इन कार्यों से दूर रखा गया। अब जबकि अन्य जिलों में जनगणना कार्य में भी उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है, हाथरस में अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है।
ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मित्र और अनुदेशक लंबे समय से शिक्षण कार्य के साथ-साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभाते आ रहे हैं। ऐसे में जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के अभियान में उनकी भागीदारी से कार्य अधिक सुचारु और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सकेगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को भी जनगणना कार्य में शामिल किया जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण अभियान बेहतर ढंग से संपन्न हो सके। संगठन ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेगा। साथ ही आश्वस्त किया कि जिम्मेदारी मिलने पर वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed