कृष्ण जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, वामन अवतार व प्रह्लाद भक्ति से गूंजा कथा पंडाल

0
1000098747.jpg
Spread the love

1000098747.jpg

कृष्ण जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, वामन अवतार व प्रह्लाद भक्ति से गूंजा कथा पंडाल

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

झालू। नगर के मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा के दौरान वामन अवतार, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के भावपूर्ण वर्णन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
व्यास प्रेरणा ज्योति ने वामन अवतार का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ने राजा बलि के अभिमान का हरण कर धर्म की स्थापना की। उन्होंने कहा कि भगवान समय-समय पर अवतार लेकर पृथ्वी को अधर्म से मुक्त करते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं।
इसके उपरांत हिरण्यकशिपु और भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति में अपार शक्ति होती है। प्रह्लाद ने कठोर यातनाओं के बावजूद भगवान का नाम नहीं छोड़ा, जिसके फलस्वरूप भगवान नरसिंह अवतार में प्रकट हुए और भक्त की रक्षा कर अधर्म का अंत किया।
कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूम उठे और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर राजीव शर्मा, बिमला शर्मा, तरुण शर्मा, मुन्नू सिंह चौधरी, हरिश्चंद्र वर्मा, वंश वर्मा, कनिष्का अग्रवाल, सूची अग्रवाल, दिनेश शर्मा, चंचल वर्मा, मुकेश वर्मा, मास्टर विजय जोशी, महेंद्र धीमान, राधे धीमान, गौरव चौधरी, विपिन शर्मा, दीपा शर्मा, पवित्रा चौधरी, शैफाली चौधरी, गौरवंश चौधरी, मोहिनी चौधरी, मोनिका चौधरी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed