क्षतिग्रस्त नहर पटरी पर राहगीर परेशान, विभाग-प्रशासन मौन,

0
1000098745.jpg
Spread the love

1000098745.jpg

क्षतिग्रस्त नहर पटरी पर राहगीर परेशान, विभाग-प्रशासन मौन,

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर खारी झालू के बीच से नजीबाबाद के ग्राम सरवनपुर को कोतवाली रोड से जोड़ने वाली नहर की पटरी इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया है कि नाहटौर शाखा की यह नहर पटरी बिजनौर-मुरादाबाद रोड को पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे तथा हरिद्वार-नैनीताल हाईवे से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। करीब 30 किलोमीटर लंबी यह पटरी निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन उसके बाद से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। यह नहर पटरी नजीबाबाद से झालू तक क्षतिग्रस्त हो गई है। राहगीरों को इस सड़क से गुजरने पर अपनी जान को जोखिम में डालकर जाना पड़ता है। यहाँ तक कि दो पहिया वाहन चालक चोटिल भी हो गए है।
इस मार्ग का उपयोग करने वाले रोजाना यात्रियों का कहना है कि बिजनौर, किरतपुर और नजीबाबाद, झालू, बरुकी आदि स्थानों के राहगीर भीड़भाड़ से बचने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। कई स्थानों पर गड्ढे और उखड़ी सड़क हादसों को भी दावत दे रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सचिन मलिक, उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. विकुल मलिक तथा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण कराकर लोगों को राहत दी जाए।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed