पुलिस की मौजूदगी में तेज धमक के साथ बजता रहा डीजे, नियमों को तक पर रखकर बजा डीजे

0
1000095006.jpg
Spread the love

1000095006.jpg

डीजे की तेज धमक से दुकानदारों व नगरवासियों को परेशानी, मरीजों को उठानी पड़ी दिक्कत

पुलिस की मौजूदगी में तेज धमक के साथ बजता रहा डीजे, नियमों को तक पर रखकर बजा डीजे

बिजनौर

संवाददाता : सुमित गौड़

झालू। अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे की धमक से बाजार क्षेत्र के नगर में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ध्वनि के तेज कंपन के कारण दुकानदारों व घरों में रखा सामान तक गिर गया, जिससे नुकसान की स्थिति बनी।
वहीं तेज आवाज के चलते दिल के मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीजों को असहजता होने पर इधर-उधर जाना पड़ा, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीजे की अत्यधिक आवाज से कानों में तेज धमक महसूस हुई और सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

नगरवासियों का कहना है कि शोभायात्रा में पुलिस की मौजूदगी होने के बाबजूद तेज आवाज में बज रहे डीजे पर अंकुश न लगाने पर उठ रहे सवाल।

A K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed