डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर गांव केमार में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई -प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर डॉ. अंबेडकर के संदेशों को किया याद

0
1003688408-0.jpg
Spread the love

1003688407-1.jpg 1003688408-0.jpg

डा बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांव केमार में मंगलवार को सुबह भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी सुबह-सुबह गांव के नागरिकों की भागीदारी के साथ शुरू हुई, जो जाहरवीर मंदिर से प्रारंभ होकर वहीं पर सम्पन्न हुई।
प्रभातफेरी के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर डॉ. अंबेडकर के संदेशों को याद किया तथा उनके संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया। पूरे मार्ग में “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सामाजिक समानता, शिक्षा और एकता का संदेश देते हुए डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने प्रभातफेरी का फूल बरसाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर गांव के प्रमुख नागरिक नाहर सिंह, लेखराज सिंह, पुरन सिंह, पप्पू सिंह, हकीम सिंह, सुखदेव, अनिपाल, हरी सिंह, महिपाल, सविता, कालीचरण सविता, बंटी गजेंद्र सविता, सविता और दिनेश सविता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला गया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरित करना और समाज में समरसता को बढ़ावा देना रहा।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed